Thursday, October 7, 2010

न्यूयॉर्क के होटल फोर सीज़न्स की एक रात मतलब 16 लाख

मुकेश कुमार झा 
( लेखक भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व छात्र और 'प्रोपर्टी एक्सपर्ट' पत्रिका में सीनियर सब एडिटर हैं.)
हाल में आई मीडिया एक रिपोर्ट पर गौर करें तो कुछ देर के लिए आपका सिर चकरा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप न्यूयॉर्क के होटल फोर सीज़न्स में सिर्फ एक रात ठहरते हैं, तो इसके लिए करीब (सोलह लाख) 16,22,372.51 रुपये चुकाने होंगे। यह रकम सिर्फ एक कमरे में ठहरने के लिए देनी पड़ती है। द टी वार्नर पेंटहाउस सूइट (The Ty Warner Penthouse suite) के नाम से प्रसिद्ध यह जगह दुनिया के प्रमुख लग्जरियस स्थानों में एक है। यह पेंटहाउस करीब 50 मिलियन डॉलर की लागत से बना है। यह सूइट न्यूयॉर्क शहर के सबसे ऊंची होटल बिल्डिंग ‘फोर सीज़न्स होटल’ के 52 वें फ्लोर पर है। इस पेंटहाउस को प्रसिद्ध आर्किटेक्ट आई. एम. पी, पीटर मैरिनो और होटल के मालिक टी वार्नर ने डिजाइन किया है।
होटल का राजसी ठाट वाला कमरा 
कमरे की विंडो से शहर का नज़ारा 
इस पेंटहाउस सूइट में 9 रूम हैं। पेंटहाउस 4200 स्क्वेयर फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी राजसी भव्यता देखते ही बनती है। दीवारों को मोतियों, सोने और प्लेटिनम जैसे मूल्यवान धातुओं से अलंकृत किया गया है। खासकर, प्लेटिनम फ्रेब्रिक्स की सहायता से की  गयी डिज़ाइनिंग सुन्दरता की मिसाल गढ़ रही  है। इसकी खिड़कियों से 360 डिग्री के कोण तक आप शहर के दिलकश नज़ारे देख सकते हैं। पेंटहाउस के ज़ेन रूम में वॉटर फॉल के साथ भव्य पार्टी का भी इंतजाम हैं। यहां की लाइब्रेरी में संगीत की मधुर तान सुनने के लिए ग्रांड पियानो भी हैं। सेंट्रल पार्क के बाथटब में शरीर को तरोताजा कर सकते हैं। बॉडी स्पा की सुविधा भी मिलेगी। यह सुविधा 24*7 उपलब्ध रहती है। आप चाहें तो रॉल्स-रॉयल या मेबेक कार की सवारी का भी मज़ा ले सकते हैं। होटल में प्रसिद्ध L'Atelier de Joël Robuchon रेस्टोरेंट में लज़ीज़ खाने-पीने की सुविधा हैं। कुल मिलाकर यह जगह आपको आलीशान राजमहल सरीखा एहसास कराती है  

No comments:

Post a Comment