 |
मुकेश झा |
(लेखक आईआईएमसी नई दिल्ली के पूर्व छात्र और प्रोपर्टी एक्सपर्ट पत्रिका में सीनियर सब एडिटर हैं.)
द मिचेल कॉर्न पैलेस (The Mitchell Corn Palace)
एक परिचय
स्थान - 604, नॉर्थ मेन स्ट्रीट, मिचेल, साऊथ डकोटा, यूएसए
स्थिति – पूरा तैयार
निर्माण वर्ष -1921 (गुम्बद और मीनार को वर्ष 1937 में जोड़ा गया)
उपयोग - बहुउद्देशीय रूप में
शिखर - 26.2 मीटर
छत - 20.7 मीटर
फ्लोर्स की संख्या - 2
फ्लोर एरिया - 4042.2 स्क्वेयर मीटर
आर्किटेक्ट कंपनी - Rapp & Rapp
 |
महल का भव्य नज़ारा |
मकई या कॉर्न भी इमारत की इबारत लिख चुका है। वह भी प्रसिद्ध स्थानों पर। यह पढ़कर भले ही आप कुछ देर के लिए सोच में पड़ जाएं लेकिन हकीकत यह है कि अमेरिका के मिचेल में इसके सहारे महल बनाया गया है। यह जगह अमेरिका के दक्षिण डकोटा प्रान्त में है। मिचेल अमेरिका ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में एक है। इस पर्यटन स्थल को द मिचेल कॉर्न पैलेस चार चांद लगा रहा है। मिचेल में प्रत्येक साल 5 लाख से ज्यादा सैलानी आते हैं। इस महल को नया रूप क्रोप आर्ट के सहारे दिया गया है। इसके भित्तिचित्र और डिज़ाइन को कॉर्न और अन्य अनाजों से सुन्दर रूप में ढाला गया है।
 |
मक्के की नक्काशीनुमा कारीगरी |
<
यह स्थान कई महत्वपूर्ण गेम्स का मेजबानी भी कर चुका है। खासकर, डकोटा वेसलीयेन यूनिवर्सिटी ((Dakota Wesleyan University) और मिचेल हाईस्कूल करनल्स (Mitchell High School Kernels) के बीच बॉस्केट बॉल के मैच के समय इसकी लोकप्रियता का ग्राफ काफी ऊंचा हो चला था। मिचेल पेलैस का उद्धाटन वर्ष 1892 में किया गया था। इसका निर्माण उस समय लोगों को यहां पर बसने के लिए प्रोत्साहित करने का एक तरीका था। चूंकि दक्षिणी डकोटा में काफी उपजाऊ भूमि है और यहां पर अनाज उत्पादन काफी बेहतर होता है। इस महल को कॉर्न से बनाने के पीछे शायद यही कॉन्सेप्ट रहा होगा कि यह स्थान मानव बस्ती के लिए बेहतर है। हालांकि शुरुआती दौर में यह लकड़ीनुमा किले के रूप में था, जिसे वर्ष 1904-05 में बनाया गया। इस लकड़ीनुमा किले को कालान्तर में कॉर्न पैलेस के रूप में बदला गया। फिर वर्ष 1921 में इसे फिर से बनाया गया, जिसे शिकागो की प्रसिद्ध कंपनी रैप एंड रैप ने तैयार किया। इस महल में वर्ष 1937 में गुम्बद और मीनार की संरचना को जोड़ा गए। कॉर्न पैलेस का शिखर 26.2 मीटर है। इसकी छत करीब 20.7 मीटर और फ्लोर्स की संख्या 2 है।
 |
मक्के से बने सुन्दर चित्र |
महल में फ्लोर एरिया 4042.2 स्क्वेयर मीटर के क्षेत्र में फैला है। प्रत्येक साल इसके रूप और रंग में कुछ न कुछ खास प्रकार के परिवर्तन किए जाते हैं। इस परिवर्तन में हर बार कुछ न कुछ खास थीम ज़रूर होता है। इस थीम को यहां के स्थानीय कलाकार तैयार करते हैं। वर्ष 1948 से लेकर 1971 तक इसके पैनल (फलक) की संरचना को जीवंन स्वरूप ऑस्कर हो ( (Oscar Howe) नामक कलाकार ने तैयार किया था। मिचेल कॉर्न पैलेस की दीवारों को अद्भुत रूप में कैलविन शुल्ट्ज़ ने 1977 से लेकर 2002 तक तैयार किया था। वर्ष 2003 में इसकी दीवारों की सजावट को शर्री रांस्डेल्स ने जीवंत रूप दिया। इस स्थान की लोकप्रियता का अनुमान आप इसी से लगा सकते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा यहां पर आ चुके हैं। प्रत्येक साल द मिचेल कॉर्न पैलेस सजाने में करीब 1.5 लाख डॉलर का खर्च होता है।
Realated Posts :
न्यूयॉर्क के होटल फोर सीज़न्स की एक रात मतलब 16 लाख
No comments:
Post a Comment